राज्य कृषि समाचार (State News)

धार, उज्जैन और श्योपुरकलां जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

21 अगस्त 2025, इंदौर: धार, उज्जैन और श्योपुरकलां जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्य प्रदेश  के चंबल संभाग के जिलों  में  कुछ स्थानों पर; इंदौर, रीवा संभागों के जिलों में अनेक स्थानों  पर; भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः  शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – – खुरई 140.0, मुंगावली 134.0, चंदेरी 108.0,  सुल्तानपुर 101.0, रतलाम 97.0, गंज बासौदा 95.6, तराना 83.3, बड़ौद 81.0,  धुंधड़का  75.0, नरसिंहपुर 73.0, महिदपुर70.0, अशोकनगर 68.0, रायपुरा 67.2, दमोह 66.0, आरोन 65.0,  घोड़ा डोंगरी   61.0, केसली 60.4,  करांजिया  60.2, घंसौर 58.0, बि छुआ 57.4, चौराई 55.6, बांदा 55.0, बदरवास 55.0, पलेरा 55.0,बेगमगंज 54.7, खरगापुर 54.0, गुना 53.8,  नरसिंहगढ़  53.3,  मक्सी  ( माकड़ौन ) 53.0, सीतामऊ 52.4, मंदसौर 52.0, धनौरा 51.0, बाड़ी 50.5, छतरपुर 48.3, बिजाडंडी 48.2, मालथौन 46.0, ग्यारसपुर 46.0,पिछोर 45.0,  झार्डा  45.0, आगर 44.0, बड़ौदा 43.0, विदिशा  42.0, कुरवाई 41.6, मकसूदनगढ़ 41.0, बीना 40.2, चाचौड़ा 40.0, कयामपुर 40.0, गोटेगांव 40.0,  हट्टा  39.2, मेहंदवानी 38.7, पाटन 38.3,शाहगढ़ 38.0, जतारा 37.0, गैरतगंज 36.4, गुलाना 36.0, करेली 35.0, रहटी 34.4, अमरपुर 34.2, बड़वाह 34.0, शाजापुर 34.0, इटारसी 32.6, रहली 32.3,  भैंसदेही  32.0, बागली 32.0,  खनिया धाना32.0, नागदा 31.2, मुलताई 31.0, नटेरन 31.0, ईसागढ़ 30.0, देवरी- सागर 30.0, बुधनी 30.0,  खा चरौद 30.0,  घट्टिया  30.0, शामगढ़ 29.6, अमानगंज 29.4,  खि लचीपुर 29.4, राघौगढ़ 29.0, गौहरगंज 29.0,लटेरी 28.5,  तमिया 28.0, पुनासा बांध 28.0, सि लवानी 27.6, रहटगढ़ 27.2, नलखेड़ा 27.0, रावटी 27.0, लिधौरा 27.0,  बक्स्वाहा  26.0, रहटगाँव 26.0, सौसर 25.8, मानपुर 25.8, सागर 25.6, उदयपुरा25.4, भाभरा 25.3, नर्मदापुरम 25.2, पचमढ़ी 25.2, बरघाट 25.2, बिजावर 25.0, करेरा 25.0, नौगांव 24.8, मोहखेड़ 24.4, बनखेड़ी 24.0,  तेन्दु खेड़ा- नरसिंहपुर 24.0, गोह पारु  24.0, सैलाना 23.0, अमरवाड़ा22.0, बमोरी 22.0, हनुमना 22.0, पिपलोदा 22.0, वि जयपुर 22.0, सिरोंज  22.0, चांद 21.4, समनापुर 21.1, खंडवा 21.0, मोमन  बड़ोदिया  21.0, टीकमगढ़ 21.0,  उज्जैन  21.0, अमरकंटक 20.0,  हाट पिपल्या 20.0, सोन कच्छ  20.0,  पृथ्वी पुर 20.0, आलोट 20.0, मोहनगढ़ 20.0, पेटलावद 19.6, देवरी-रायसेन 19.4, जैसीनगर 19.3, नि वाड़ी 19.0, रांझी 18.6, मवई 18.4, डिंडोरी  18.2, शाहपुरा-जबलपुर 18.2.मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। अशोकनगर और सागर जिलों में अति भारी वर्षा हुई , जबकि  नरसिंहपुर,  पन्ना , दमोह, रायसेन, रतलाम, विदिशा ,  उज्जैन , आगर,  मंदसौर  और गुना जिलों में भारी वर्षा हुई।  1 जून से 21  अगस्त तक मप्र में दीर्घावधि औसत से 23 % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 25  % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 21  % अधिक वर्षा  हुई है।

मौसमी परिस्थितियां – वर्तमान में मानसून ट्रफ  जैसलमेर, कोटा, दतिया , सीधी, रांची, बांकुरा, दीघा से होकर दक्षिण – पूर्व  की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व  मध्य  तक विस्तृत है। गुजरात- महाराष्ट्र  तटों के साथ  मध्य   समुद्र  तल पर अपतटीय  ट्रफ विस्तृत  है। पश्चिमोत्तर  मध्य प्रदेश और निकटवर्तीय  क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।  एक ऊपरी हवा का दूसरा चक्रवातीय परिसंचरण  उत्तरी ओडिशा और  संलग्न  पश्चिम बंगाल के  गंगा क्षेत्र में सक्रिय है।  एक ऊपरी हवा का अन्य चक्रवातीय परिसंचरण  कच्छ  और निकटवर्तीय क्षेत्रों  में  मध्य   समुद्र तल से 5.8 किमी  की ऊंचाई पर  सक्रिय है। भारतीय क्षेत्र में विरूपक  हवाओं का क्षेत्र  ( शियर जोन ) अवस्थित  है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने धार, उज्जैन  और श्योपुरकलां जिलों में झंझवात / वज्रपात के साथ कहीं -कहीं अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है ,जबकि राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर शि वपुरी,  ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना , सिंगरौली , अनूपपुर , डिंडोरी , मंडला और बालाघाट जिलों में झंझवात / वज्रपात के साथ कहीं -कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी कर चेतावनी दी गई है। राज्य के शेष जिलों में अनेक / अधिकांश स्थानों पर झंझवात / वज्रपात के साथ वर्षा होगी या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements