राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर, चंबल, सागर, और भोपाल संभाग में भारी वर्षा की चेतावनी

19 जून 2023, भोपाल: ग्वालियर, चंबल, सागर, और भोपाल संभाग में भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम विभाग ,भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  मध्यप्रदेश में बिपरजॉय तूफान का असर कम हो गया है और कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हो गया है। प्रदेश में कई जगह तेज़ गति से हवाएं चली हैं।  पश्चिमी मध्य प्रदेश  के रतलाम  शहर में सर्वाधिक 65.4  मिमी वर्षा  दर्ज़ की गई। आज ग्वालियर ,चंबल, सागर, और भोपाल संभाग के जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश  -रतलाम (सिटी – 65.4, रावटी – 8.2, सैलाना – 5, बाजना – 2, पिपलौदा – 1),श्योपुर कलां (सिटी – 30, बड़ौदा – 17, कराहल – 16, वीरपुर – 2),गुना (बमोरी – 28, सिटी – 13.4),उज्जैन (तराना – 23, घट्टिया – 22.6, नागदा – 15, महिदपुर – 11, खाचरौद – 7, ता.मं. वेधशाला – 5, सिटी – 2, माकड़ौन – 2, झार्ड़ा – 1),शिवपुरी (सिटी – 16, पिपरसमा  केवीके  – 15.5, नरवर – 15, कोलारस – 5.2, बैराड़ – 5, पोहरी – 4, बदरवास – 3),मंदसौर (गरोठ – 14.6, भानपुरा – 8.4, सिटी – 4, शामगढ़ – 2.4, संजीत – 2, मल्हारगढ़ – 1),नीमच (मनासा – 14, जावद – 12, सिटी  वेस्ट  – 4, मरूखेड़ा ईस्ट – 3.5),भिण्ड (मौ – 6, गोहद बीज निगम – 4.5, गोरमी – 0.1),शाजापुर (शुजालपुर – 5, सिटी – 2),ग्वालियर (सिटी – 3.2),राजगढ़ (सारंगपुर – 3, नरसिंहगढ़ – 0.5, सिटी –  ट्रेस ),आगर (सिटी – 2),झाबुआ (रामा – 1.2, सिटी –  ट्रेस ),अशोकनगर (मुंगावली – 1),विदिशा (लटेरी – 1),बड़वानी (तलुन  केवीके  – 1),भोपाल (सिटी – 0.6),दतिया , मुरैना ( ट्रेस ),देवास (सिटी – ट्रेस ),धोलावाड़ – 32.0   मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।  पूर्वी मध्य प्रदेश -शहडोल (बुढ़ार – 7  मिमी ) तथा सागर (सिटी) और टीकमगढ़ में ट्रेस की गई।  

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में तेज़ हवाएं चलने से पेड़, खम्बों और झोपड़ियों को नुकसान हुआ है। पश्चिम मप्र के श्योपुर कलां के ग्वाड़ी में 1 घायल  हुआ है , जबकि मंदसौर , रतलाम और मुरैना में धूलभरी आंधी  चलने की खबर है। शिवपुरी 57 ,गुना  – 55 ,शाजापुर  – 53 ,अशोकनगर  – 49 , नीमच  – 48 , भोपाल – 47 , सीहोर  – 47 , ग्वालियर – 47 , बड़वानी – 40 और इंदौर में 39  और पूर्वी मप्र के सागर में 38  किमी / घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चली हैं।

मौसम विज्ञानी श्री वेद प्रकाश सिंह ने कृषक जगत को बताया कि मध्यप्रदेश में बिपरजॉय तूफान का असर कम हो गया है और कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हो गया है।  इस कारण चंबल, सागर, और भोपाल संभाग के जिलों में भारी वर्षा की  चेतावनी दी गई है। इंदौर संभाग में २३-२४ जून से अच्छी वर्षा शुरू होगी और 25 -26  जून से मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement