Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

जलवायु स्मार्ट खेती से महके अंगूर के बाग, प्राकृतिक मल्चिंग बनी किसानों की ताकत

27 जुलाई 2026, सोलापुर: जलवायु स्मार्ट खेती से महके अंगूर के बाग, प्राकृतिक मल्चिंग बनी किसानों की ताकत – महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित बायोस्फीयर एफआईडी फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (FPO) के 1,001 किसान सदस्य अंगूर की खेती में ड्रिप सिंचाई के साथ प्राकृतिक मल्चिंग (Natural Mulching) तकनीक अपना रहे हैं। यह जलवायु-अनुकूल (Climate-Smart) कृषि पद्धति मिट्टी में नमी बनाए रखने, मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और पानी के अधिकतम एवं कुशल उपयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

“खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत अपनाई जा रही यह तकनीक कई स्तरों पर किसानों को लाभ पहुँचा रही है। प्राकृतिक मल्चिंग से खेत की नमी लंबे समय तक सुरक्षित रहती है, खरपतवार की वृद्धि कम होती है, मिट्टी में जैविक पदार्थ (ऑर्गेनिक मैटर) की मात्रा बढ़ती है तथा अंगूर की खेती अधिक टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल और लाभकारी बनती है।

यह पहल न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा दे रही है, बल्कि बदलती जलवायु की चुनौतियों के बीच किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन का रास्ता भी दिखा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें