विदिशा की मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन
09 फरवरी 2026, विदिशा: विदिशा की मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन – पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के अंतर्गत संचालित मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स (एमवीयू) द्वारा विदिशा जिले में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। विभाग के उप संचालक डॉ. एन. के. शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में सर्वाधिक पशु चिकित्सा प्रकरण (केस) विदिशा जिले की मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स टीमों द्वारा अटेंड किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीम की निरंतर मेहनत, समर्पण, त्वरित सेवा व्यवस्था एवं प्रभावी मॉनिटरिंग का परिणाम है। जिले की डटन् इकाइयाँ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर पशुपालकों को समय पर उपचार, परामर्श एवं पशु स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करा रही हैं, जिससे पशुधन संरक्षण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
डॉ. शुक्ला ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स टीमों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतिबद्धता ही विभागीय योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफल बनाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगे भी यही समर्पण बना रहेगा और पशुपालकों को बेहतर सेवाएं निरंतर मिलती रहेंगी। यह उपलब्धि जिले में पशु चिकित्सा सेवाओं की सुदृढ़ व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी की प्रभावशीलता को दर्शाती है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

