Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्रामोद्योग इकाईयों को किया जाएगा सम्मानित

23 अप्रैल 2025, भोपाल: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्रामोद्योग इकाईयों को किया जाएगा सम्मानित – उत्तर प्रदेश में ऐसी ग्रामोद्योग इकाईयां संचालित है जो न केवल प्राचीन विरासत को संभाले हुए है वहीं कलाकारों का हुनर भी दिखाई देता है। 

ऐसी ही इकाइयों को अब यूपी के  खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, लखनऊ द्वारा साल 2025-26 के लिए एक विशेष पुरस्कार योजना घोषित की गई है, जिसके तहत बीते तीन सालों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्रामोद्योग इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा। इस योजना के तहत वे इकाई शामिल होंगी जो मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत वित्तपोषित हैं और जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। पुरस्कार के लिए उन्हीं इकाइयों का चयन किया जाएगा, जिन्होंने उत्पादन में लगातार वृद्धि, अच्छी बिक्री, ऋण का समय पर भुगतान और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में उल्लेखनीय कार्य किया हो। इन मानकों के आधार पर इकाइयों की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों का उद्देश्य लाभार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन और प्रेरणा देना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आवेदन कहां और कब तक करें?

जो लाभार्थी इस पुरस्कार योजना का हिस्सा बनना चाहते उन्हें अपना आवेदन-पत्र संबंधित दस्तावेजों के साथ 30 अप्रैल 2025 की शाम 5:00 बजे तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 8 कैंट रोड, कैसरबाग, लखनऊ में जमा कर सकते हैं। सभी प्राप्त आवेदनों की गहन जांच जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा की जाएगी। चयनित इकाइयों की सूची मंडल स्तर पर भेजी जाएगी और इसके बाद अंतिम रूप से लखनऊ मण्डल के परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय को पुरस्कार वितरण के लिए भेजा जाएगा।  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com