Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजीकृत 2221 किसानो के आधार लिंक बैंक खाते का सत्यापन अनिवार्य

16 नवम्बर 2022, विदिशा: पंजीकृत 2221 किसानो के आधार लिंक बैंक खाते का सत्यापन अनिवार्य – समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान एवं मोटे अनाज की राशि किसानो के आधार लिंक बैंक खातो में जमा करने हेतु खातो का सत्यापन अनिवार्यतः कराए जाने के निर्देश कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव के द्वारा संबंधितों को जारी किए गए है।

कलेक्टर श्री भार्गव ने बताया कि जिले के पंजीकृत 2221 किसानो के आधार लिंक बैंक खाते के सत्यापन हेतु एनआईसी के माध्यम से एक रूपए का ट्रांजेक्शन किया गया है जिसमें से 125 किसान के ट्रांजेक्शन फेल हुए है। फेल होने के कारणो के संबंध में उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार 98 किसानो के आधार नम्बर से कोई बैंक खाता लिंक नहीं है जबकि एक रूपए का ट्रांजेक्शन 27 खातो में राशि आहरण में कठिनाई वाले खाताधारक किसान है इनके बैंक, फीनो, एयरटेल एवं पे-टीएम आधार से लिंक कराने हेतु अवगत कराया गया है। गौरतलब हो कि किसानो के बैंक खाता सत्यापन उपरांत ही उपज विक्रय करने हेतु स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। अतः उक्तानुसार कार्यवाही समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश प्रसारित किए गए है। 

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (14 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें