नर्मदापुरम में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित
13 मार्च 2026, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित – म.प्र. शासन, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं फिक्की (FICCI) के तत्वावधान में नर्मदापुरम में खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि आधारित उद्योगों के लिए आयोजित वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अमूल, सोडेक्सो, वॉलमार्ट, कम्पास, एल.टी. फूड्स, एमपीएसटीडीसी जैसी बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने स्थानीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम इकाईयों के साथ संवाद और वन-टू-वन विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिले समेत बैतूल/हरदा/रायसेन/नरसिंहपुर/सीहोर जिलों के 250 से अधिक एमएसएमई इकाइयों ने भाग लिया।
महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नर्मदापुरम श्री सिद्धार्थ खरे ने बताया कि इस कार्यक्रम से नर्मदापुरम एवं आसपास के जिलों में विद्यमान खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को बेहतर उत्पाद निर्माण और बाजार में सुगम पहुँच मिलेगी। कार्यक्रम में उद्योग संचालनालय, भोपाल के संयुक्त संचालक उद्योग श्री पंकज दुबे, नर्मदापुरम/नरसिंहपुर/सीहोर के महाप्रबंधक एवं जिले के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture





