Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

औषधीय पौधों की खेती हेतु प्रशिक्षण आयोजित

19 अप्रैल 2025, अशोकनगर: औषधीय पौधों की खेती हेतु प्रशिक्षण आयोजित – राज्य औषधि पादप बोर्ड मध्यप्रदेश शासन देवारण्य योजना के तहत  एक जिला एक औषधीय उत्पाद योजना अन्तर्गत आयुष विभाग अशोकनगर द्वारा औषधीय पौधों की खेती कलौंजी, जो कि एक औषधि व मसाला पौधा है, की खेती का एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण चंदेरी में दिया गया।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ. दीपक उपाध्याय एवं डॉ. रूपेश मालवीय द्वारा कृषकों को कलौंजी के बारे में कृषि, संग्रहण, भंडारण विपणन, विक्रय आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया। औषधीय फसलों के लाभ के बारे में बताया गया। मौसम के अनुसार औषधीय फसलों के उत्पादन के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में 30 से अधिक कृषक सम्मिलित हुए। जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार द्वारा सभी कृषकों से अपील की गई कि वह औषधीय फसलों का उत्पादन करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com