Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विभिन्न उपक्रमों ने राज्य सरकार को सौंपे लाभांश के चैक

उपक्रमों के लाभांश का जनकल्याण के लिए उपयोगः मुख्यमंत्री

24 अप्रैल 2022, जयपुर ।  विभिन्न उपक्रमों ने राज्य सरकार को सौंपे लाभांश के चैक – मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के विभिन्न उपक्रमों के लाभांश से जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

श्री गहलोत मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न उपक्रमों द्वारा राज्य सरकार को लाभांश भेंट करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कुशल प्रबंधन के कारण विभिन्न उपक्रम लाभ अर्जित कर रहे है। इन उपक्रमों द्वारा दिये जा रहे लाभांश से कई जन कल्याणकारी योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री को इस अवसर पर रीको द्वारा 21.02 करोड़, राजस्थान स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा 1.92 करोड़, राजस्थान स्टेट माईन्स एण्ड मिनरल द्वारा 38.77 करोड़, राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा 1.29 करोड़ तथा राजस्थान रियल स्टेट रेग्यूलेटरी अथोरिटी (RERA) द्वारा 8.72 करोड़ रूपये के लाभांश चैक प्रस्तुत किये गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल, कृषि मंत्री श्री लाल चन्द कटारिया, खान एवं पैट्रोलियम मंत्री श्री प्रमोद जैन ‘भाया’, उद्योग मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, प्रमुख शासन सचिव श्री भास्कर ए सावंत, रीको अध्यक्ष श्री कुलदीप रांका, राजस्थान स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार, राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष श्री टी. रविकान्त, राजस्थान रियल स्टेट रेग्यूलेटरी अथोरिटी (RERA) के अध्यक्ष श्री एन.सी. गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: ई-केवायसी की समय सीमा 31 मई तक बढ़ाई