Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जल में घुलनशील उर्वरकों का इस्तेमाल ड्रिप सिंचाई के माध्यम से करें

12 नवम्बर 2022, बुरहानपुर: जल में घुलनशील उर्वरकों का इस्तेमाल ड्रिप सिंचाई के माध्यम से करें – उर्वरक का संतुलित मात्रा में उपयोग करने हेतु कृषकगण ड्रिप सिंचाई में जल के साथ-साथ घुलनशील उर्वरकों का प्रयोग करें, ड्रिप सिंचाई में जिस प्रकार बूँद -बूँद करके जल दिया जाता है, उसी प्रकार सिंचाई जल के साथ घुलनशील उर्वरकों को मिश्रित करके फसलों को दिया जाने से उचित उपयोग होगा।

कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने कृषकगणों को जानकारी दी है कि ड्रिप के माध्यम से सिंचाई जल के साथ घुलनशील उर्वरकों का उपयोग फर्टीगेशन कहलाता है। इस तकनीक के द्वारा उर्वरकों का संतुलित एवं समूचित उपयोग होता है। इससे श्रम एवं समय की बचत, पोषक तत्वों की उपलब्धता तथा पौधों की जड़ों द्वारा उपयोग दक्षता बढ़ती है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (11 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें