Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों की मांग पर घाटली में हुआ यूरिया का वितरण

12 नवंबर 2024, नर्मदापुरम: किसानों की मांग पर घाटली में हुआ यूरिया का वितरण –  गत 05 नवंबर को जनसुनवाई में इटारसी तहसील के ग्राम घाटली के किसानों ने आवेदन देकर मांग की थी कि उन्हें यूरिया खाद लेने के लिए लोहारिया सोसायटी में जाना पड़ता है जिससे उन्हें  दिक्कतों  का सामना करना  पड़ता  है, क्योंकि कई बार यूरिया खाद की जानकारी उन्हें नहीं मिल पाती है।

 घाटली के ग्रामीणों ने कलेक्टर सोनिया मीना एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री टी प्रतीक राव से मांग की थी की उन्हें अपने ग्राम घाटली में ही यूरिया खाद का वितरण किया जाए। तत्संबंध में व्यवस्था बनाई जाए।

 किसानों की मांग पर कलेक्टर के निर्देशानुसार डीआरसीएस श्री शिवम मिश्रा ने 06 नवंबर बुधवार को ग्राम घाटली में किसानों को यूरिया खाद वितरण करने की व्यवस्था बनाई। घाटली में किसानों को लगभग 20 टन यूरिया का वितरण तत्काल किया गया। यूरिया प्राप्त कर किसान काफी खुश हैं और उन्होंने कलेक्‍टर एवं डीआरसीएस श्री मिश्रा को धन्यवाद ज्ञापित किया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com