Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

लखीमपुर खीरी घटना की बरसी पर संयुक्त किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

03 अक्टूबर 2022, इंदौर: लखीमपुर खीरी घटना की बरसी पर संयुक्त किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन – संयुक्त किसान मोर्चे के राष्ट्रीय आह्वान पर इंदौर में भी संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों किसान संघर्ष समिति ,अखिल भारतीय किसान सभा ,किसान मजदूर सेना, अखिल भारतीय किसान सभा अजय भवन, सहित विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं ने लखीमपुर खीरी की घटना के एक वर्ष बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के विरोध में संभागायुक्त कार्यालय में सहायक आयुक्त श्री रजनीश श्रीवास्तव को प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से श्री रामस्वरूप मंत्री ,श्री अरुण चौहान ,श्री बबलू जाधव श्री रूद्रपाल यादव, श्री केसर सिंह नायक, श्री लाखन सिंह डाबी आदि शामिल थे ।

गौरतलब है कि गत वर्ष 3 अक्टूबर को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टैनी के बेटे आशीष मिश्र टेनी ने लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी थी, जिसमें 4 किसान और एक पत्रकार की मौत हो गई थी। इस घटना से पूरे देश के किसान संगठनों में आक्रोश था किसानों ने मृतकों को मुआवजा देने, गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने और दोषी गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्र टेनी पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की थी, लेकिन मांगे अभी तक पूरी नहीं हुई है।

श्री बबलू जाधव ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने देश भर में प्रदर्शन और ज्ञापन दिए उसी के तहत इंदौर में सहायक आयुक्त श्री रजनीश श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया गया और लखीमपुर के शहीद किसानों के लिए न्याय की मांग दोहराई। ज्ञापन में मुख्यतः श्री अजय मिश्र टैनी को केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री के पद से बर्खास्त करने ,जेल में बंद किसानों की तत्काल रिहाई करने और मध्य प्रदेश के किसानों को अपनी उपज का मूल्य नहीं मिलने और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा घोषित भावांतर की राशि का भुगतान करने की मांग की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: पोटाश उर्वरक की कमी से किसानों को बचाने, भारत ने कनाडा से एमओयू किया

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )