राज्य कृषि समाचार (State News)

उज्जैन को फिर मिलेगी एक और सौगात, इंदौर से उज्जैन शहर के बीच 48 किलोमीटर की एक नई ग्रीन फील्ड रोड बनेगी

08 सितम्बर 2025, उज्जैन: उज्जैन को फिर मिलेगी एक और सौगात, इंदौर से उज्जैन शहर के बीच 48 किलोमीटर की एक नई ग्रीन फील्ड रोड बनेगी – धार्मिक शहर उज्जैन को सूबे की मोहन यादव सरकार एक और सौगात देने की तैयारी में है और यह सौगात होगी इंदौर से उज्जैन शहर के बीच 48 किलोमीटर की एक नई ग्रीन फील्ड रोड की।

इंदौर से उज्जैन शहर के बीच 2 हजार 335 करोड़ की लागत से 48 किलोमीटर की एक नई ग्रीन फील्ड रोड बनने जा रही है। इसे पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाया जाएगा। स्थानीय लोगों की मांग के चलते इस ग्रीन फील्ड रोड के साथ सर्विस रोड भी बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके चलते इसकी लागत भी बढ़ गई है। राज्य सरकार अब इस ग्रीन फील्ड रोड को एनयूटी मॉडल पर बनाएगा। इसकी लागत अब बढ़कर 2335 करोड़ हो गई है। इस ग्रीन फील्ड रोड में अंडर पास, पुल, जंक्शन और फ्लाई ओवर भी बनाए जाएंगे। यह रोड 17 साल में बनकर तैयार होगा। यह इंदौर उज्जैन के बीच नया रोड होगा। जो इंदौर के एयरपोर्ट से आगे पितृ पर्वत से सीधे उज्जैन तक जाएगा।

हरि फाटक पर बने आरओबी को अब चार लेन का किया जाएगा

उज्जैन शहर के अंदर हरी फाटक पर बने आरओबी को अब चार लेन का किया जाएगा। 980 मीटर लंबाई लंबाई का यह आरओबी अभी टू लेन का है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुताबिक सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं का अनुमान अभी नहीं लगाया जा सकता, लेकिन ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु आने पर भी व्यवस्था बेहतर बनी रहे, इसके लिए इस आरओबी की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। कैबिनेट द्वारा आरओबी के निर्माण के लिए 371 करोड़ 11 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। आरओबी का निर्माण सिंहस्थ के दौरान यातायात को आसान बनाने के लिए किया जा रहा है। इसका निर्माण फोर लेन मय पेव्ड शोल्डर एवं दोनों ओर टू लेन सर्विस रोड सहित हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल योजना के अंतर्गत किया जाएगा। इसके निर्माण पर 2 हजार 935 करोड़ 15 लाख रुपए खर्च होंगे। इसमें भू-अर्जन पर खर्च होने वाली राशि भी शामिल है। कैबिनेट ने राशि को प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है।

 पूर्व में लोक निर्माण विभाग को प्रदान की गई प्रशासकीय स्वीकृति को निरस्त करते हुए परियोजना को हाईब्रिड एन्यूटी मॉडल पर किए जाने की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। प्रोजेक्ट के अंतर्गत 34 अंडर पास, 2 फ्लाईओवर, एक आरओबी, 7 मध्यम पुल एवं 2 वृहद जंक्शन का निर्माण सहित सभी जंक्शन का सुधार, सडक सुरक्षा उपाय, रोड मार्किंग आदि कार्य किए जाएंगे। मार्ग के निर्माण एवं संधारण के लिए कंसेशन अवधि 17 वर्ष रहेगी। नई ग्रीन फील्ड सडक़ इंदौर-उज्जैन की पुरानी सडक़ से अलग बनाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement