राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: डिण्डौरी में महिला किसान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम: महिलाओं की खेती में बढ़ती भूमिका

16 अक्टूबर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: डिण्डौरी में महिला किसान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम: महिलाओं की खेती में बढ़ती भूमिका – मध्य प्रदेश के डिण्डौरी जिले में राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला किसानों ने इनमें हिस्सा लिया, जिसमें रैली और संगोष्ठी प्रमुख रही। महिलाओं ने इस मौके पर अपने संघर्ष और सफलता की कहानियों को साझा किया।

Advertisement1
Advertisement

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने महिलाओं को नई तकनीकों की जानकारी दी और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। डिण्डौरी में महिला किसानों का एक बड़ा समूह राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर एकत्रित हुआ, जो अन्य महिलाओं को भी कृषि के प्रति जागरूक कर रहा है।

भले ही समाज में महिलाओं को कृषि क्षेत्र में कम आंका जाता है, लेकिन इन महिलाओं ने खेती की जिम्मेदारी लेकर न केवल सफलताएँ पाई हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं। इनमें से अधिकांश महिलाएं औपचारिक रूप से शिक्षित नहीं हैं, फिर भी उन्होंने कृषि की गहरी जानकारी और नई तकनीकों के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है।

कृषि विज्ञान केन्द्र ने महिलाओं को उन्नत कृषि और तकनीकी सहयोग देने में अहम भूमिका निभाई है। आदिवासी क्षेत्र की इन महिलाओं ने अपने सामूहिक प्रयासों से खेती को मुख्य धारा में लाया है। इसके अलावा, महिलाएं बीज बैंक की स्थापना, बीज संग्रहण और उत्पादन जैसे कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो खेती में अपनी सफलता से अन्य महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement