Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उज्जैन कलेक्टर ने किया गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण

समिति के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी

06 मई 2026, उज्जैन: उज्जैन कलेक्टर ने किया गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण –  कलेक्‍टर श्री  रोशन  कुमार सिंह ने  गत दिनों  वर्तमान में चल रहे गेहूं उपार्जन के अंतर्गत उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही केंद्र पर उपार्जन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय किसानों से सुविधाओं के बारे में चर्चा की I

कलेक्टर श्री सिंह ने सर्वप्रथम चिंतामन जवासिया के समीप ग्राम दाउदखेडी में खरीदी केंद्र का अवलोकन किया। वहां पर तौल कांटे और बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने हासामपुरा के समीप हमीर खेड़ी समिति के गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर तौल कांटों की संख्या में कमी पाई जाने और एक सर्वेयर के केंद्र में अनुपस्थित रहने पर समिति के प्रबंधक श्री सुनील मेहता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा किसानों के लिए की गई पेयजल व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। इस दौरान तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें