Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दो दिवसीय जैविक कृषि अभ्यास वर्ग सम्पन्न

31 अगस्त 2022, इंदौर: दो दिवसीय जैविक कृषि अभ्यास वर्ग सम्पन्न – कृषि अनुसन्धान केंद्र , गोविन्द नगर जिला नर्मदापुरम में भारतीय किसान संघ के मध्य क्षेत्र,मालवा, महाकौशल,मध्यभारत और छत्तीसगढ़ का संयुक्त दो दिवसीय जैविक कृषि अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य रूप से भाकिसं के प्रान्त प्रचारक श्री स्वप्निल कुलकर्णी ,अ भा सह जैविक प्रमुख श्री धर्मपाल सिंह ठाकुर के अलावा नरसिंहपुर जिले के उन्नत कृषक श्री कृष्णपाल सिंह लोधी ने भी सम्बोधित किया।

श्री लोधी ने कृषक जगत को बताया कि दो दिवसीय इस अभ्यास वर्ग के पहले दिन चार सत्रों में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। पहले सत्र में श्री धर्मपालसिंह ठाकुर ने कहा कि पंच तत्व पृथ्वी,वायु,आकाश ,जल और अन्न ठीक रहेंगे तो मानव ठीक रहेगा। इन्हें कैसे सुधारा जाए इस पर विचार प्रकट किए। दूसरे सत्र में भूमि सुपोषण,प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग और पर्यावरण पर जानकारी दी गई। तीसरे सत्र में बीज और दूरी का सिद्धांत ,सिंचाई और किसान कैसे बीज बनाए इस पर चर्चा की गई। चौथे सत्र में फसलों में कीट प्रबंधन की जानकारी दी गई। दूसरे दिन श्री कुलकर्णी ने खेती के अध्यात्म से संबंध पर विस्तार से प्रकाश डाला और जैविक कृषि से जुड़ने का आह्वान किया।

महत्वपूर्ण खबर: किसानों के लिए नए ट्रांसफार्मर मात्र दो घंटे में होंगे उपलब्ध

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उल्लेखनीय है कि इस अभ्यास सत्र में श्री लोधी ने मृदा स्वास्थ्य पर ज़ोर देते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों के असंतुलित उपयोग से मिट्टी में मौज़ूद जीवाणु और केंचुओं की कॉलोनी ख़त्म हो गई है। फसल अवशेष जलाने से जैव कार्बन की मात्रा कम हो रही है। जैविक पदार्थ की मात्रा बढ़ाने के लिए फसल अवशेष का प्रबंधन,हरी खाद सन ढेंचा को गन्ना की खड़ी फसल में लगाकर जैविक नाइट्रोजन उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। जीवामृत, घनजीवामृत से भूमि में पोषण के अलावा स्व विकसित तकनीक से गन्ना में अंतरवर्तीय फसलों से प्रति एकड़ तीन लाख का शुद्ध लाभ प्राप्त करने के बारे में भी बताया। स्मरण रहे कि इसी तकनीक के विकास के लिए हाल ही में श्री लोधी को राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि वि वि ,ग्वालियर द्वारा कृषक फेलो सम्मान से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में सह संगठन मंत्री श्री महेश चौधरी,प्रदेश जैविक प्रमुख श्री प्रकाश रघुवंशी ,संभाग अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान,संभाग संगठन मंत्री श्री दिनेश शर्मा ,प्रान्त मंत्री हेमराज पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान संघ सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )