Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आगरा-ग्वालियर के बीच सफर होगा आधा: केंद्रीय कैबिनेट ने दी 6-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर को मंजूरी

03 अगस्त 2024, भोपाल: आगरा-ग्वालियर के बीच सफर होगा आधा: केंद्रीय कैबिनेट ने दी 6-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर को मंजूरी – केंद्रीय कैबिनेट ने मध्यप्रदेश में आगरा-ग्वालियर के बीच 6-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी दे दी है, जिससे इस मार्ग पर यात्रा का समय 50% तक कम हो जाएगा। इस फैसले पर  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश को 6-लेन आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर परियोजना से बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और प्रदेश को आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी की अगुवाई में यह परियोजना देश के बुनियादी ढांचे को नए आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

केंद्रीय कैबिनेट ने कुल 50,655 करोड़ रुपये की लागत से देशभर में 936 किमी लंबाई की 8 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण 88 किमी लंबा आगरा-ग्वालियर हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जिसे 4,613 करोड़ रुपये की लागत से बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOT) मोड पर विकसित किया जाएगा। इस कॉरिडोर के बन जाने से न केवल यात्रा समय में कमी आएगी, बल्कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।

यह परियोजना देश के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में सुधार करेगी, भीड़भाड़ कम करेगी और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करेगी। 6-लेन एक्सेस-नियंत्रित आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड हाई-वे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्यों में आगरा जिले के गांव देवरी से लेकर ग्वालियर जिले के गांव सुसरा तक फैला होगा। इसमें मौजूदा आगरा-ग्वालियर खंड NH-44 पर ओवरले/मजबूती और अन्य सड़क सुरक्षा और सुधार कार्य भी शामिल होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com