Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राज्य मिलेट मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

14 अक्टूबर 2024, डिंडोरी: राज्य मिलेट मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित – जिले में श्री अन्न की उन्नत तकनीक से खेती, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन की जानकारी कृषकों को प्रदान  करने के उद्देश्य से राज्य मिलेट मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

विगत दिनों में विकासखण्ड डिण्डौरी के नयेगांव, सारराताल, नुनखान, घुसिया एवं विकास खण्ड शहपुरा के ग्राम गपेया में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। उक्त प्रशिक्षणों में किसानों को श्री अन्न (मिलेट्स) की उन्नतशील किस्म, उन्नत तकनीकी, बाजार की मांग, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसी के साथ-साथ मिट्टी परीक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

कृषकों को डीएपी के स्थान पर सिंगल सुपर फॉस्फेट एवं एनपीके कॉम्पलेक्स के उपयोग से अवगत कराया गया एवं प्राकृतिक खेती, परंपरागत खेती के लाभ एवं जैविक खेती में उपयोगी खाद के बारे में सुझाव दिया गया। कृषकों को विभिन्न विभागीय योजनाओं के लाभ से अवगत कराते हुए रबी फसलों के बीज हेतु पंजीयन एवं धान एवं सोयाबीन के उपार्जन हेतु अधिक से अधिक पंजीयन कराने के लिए जानकारी दी गई एवं फल उद्यान एवं सब्जी उत्पादन तथा अंतरवर्तीय खेती के बारे में भी अवगत कराया गया।  उक्त प्रशिक्षण में जिला स्तरीय अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र डिण्डौरी के वरिष्ठ तकनीकी सहायक, मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला प्रभारी, सम्बंधित विकासखण्डीय अधिकारी, ए.टी.एम. एवं कृषकगण उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com