राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंघाड़ा प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण

15 फरवरी 2021, जबलपुर । सिंघाड़ा प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र जबलपुर द्वारा विकासखंड पनागर में एक दिवसीय सिंघाड़ा प्रसंस्करण तकनीकी विषय पर प्रशिक्षण आयोजन किया गया। जिले के सिंघाड़ा उत्पादकों हेतु मध्यप्रदेश विज्ञान सभा द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र के तकनीकी सहयोग से सिंघाड़ा प्रसंस्करण इकाई स्थापना गई है।

इसी तारतम्य में कृषि विज्ञान केंद्र जबलपुर की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रश्मि शुक्ला मार्गदर्शन में महिला स्व सहायता समूह की 20 महिलाओं हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में डॉ. नीलू विश्वकर्मा, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, जबलपुर ने सिंघाड़ा छीलक यंत्र का प्रदर्शन किया जिसके उपयोग से कम समय एवं मेहनत लगभग 20 क्विंटल प्रति घंटा की दर से आसानी से गोटी निकली जा सकती है। सिंघाड़ा प्रसंस्करण तकनीकी से आटा, अचार, पापड़ एवं अन्य उत्पाद तैयार कर अधिक आय प्राप्त की जा सकती है एवं सूखे सिंघाड़े के भंडारण के वैज्ञानिक तरीके बताये।

Advertisement
Advertisement

डॉ. पूजा चतुर्वेदी ने सिंघाड़े के फायदे के विषय में विस्तृत चर्चा की। प्रशिक्षण में परियोजना समन्वयक श्री संदीप सिंह म.प्र. विज्ञान सभा का सराहनीय सहयोग रहा। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन एवं विभागों द्वारा सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement