सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

धार में मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

15 मार्च 2025, धार:धार में मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण सम्पन्न – मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र में गत दिनों सम्पन्न हुआ। सहायक संचालक मत्स्योद्योग टीएस चौहान ने मत्स्य पालकों को विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए झींगा पालन व समन्वित खेती के बारे में चर्चा की।

 कृषि विभाग के उप संचालक श्री  जी.एस. मोहनिया ने नरवई प्रबंधन, भोजन में मिलेट का उपयोग व समन्वित खेती के बारे में जानकारी दी। उप संचालक उद्यानिकी श्री एम.एस. मुझाल्दा द्वारा उद्यानिकी फसलों के बारे में बताया गया। जी. एस. गठिये कृषि वैज्ञानिक ने मोटे अनाज एवं जैविक खेती पर चर्चा की। श्री एस.एस. चौहान, प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा मृदा  परीक्षण  के बारे  में  विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। पशु पालन विभाग के डॉ विक्रम  पंवार  ने मछली-सह-मुर्गी पालन, मछली-सह-बतख पालन के बारे में चर्चा की।

प्रशिक्षण प्रभारी व सहायक मत्स्य अधिकारी एस. के. बर्मन ने ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन, उत्पादन, झींगा पालन, स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना व राज्य मछली महाशीर का संरक्षण की जानकारी देते हुए तकनीकी के बारे में बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा विकसित नेशनल फिशरीज़ डिजीटल प्लेटफार्म पर मछुआरों के पंजीयन के लिये  कैम्प  का आयोजन भी किया गया।  कैम्प  में मछुआरों द्वारा सी.एस.सी. के माध्यम से एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन करवाया गया।  आभार प्रदर्शन मत्स्य निरीक्षक श्री गणेश पिपलोदिया, निरीक्षक  द्वारा व्यक्त किया गया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement