Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पीजीएस सिस्टम पर पंजीयन हेतु प्रशिक्षण

24 अक्टूबर 2024, भोपाल: पीजीएस सिस्टम पर पंजीयन हेतु प्रशिक्षण – राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र (भारत सरकार) गाजियाबाद द्वारा भोपाल में मध्य प्रदेश राज्य जैविक प्रमाणीकरण संस्था के सहयोग से दो दिवसीय पीजीएस सिस्टम पर किसानों के पंजीयन हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश के जैविक प्रमाणीकरण एवं बीज प्रमाणीकरण अधिकारियों ने प्रशिक्षण में भाग लेकर पीजीएस तकनीक प्रणाली समझी । राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केन्द्र की कनिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रश्मि सिंह एवं क्यूमार्ट सर्टिफिकेशन के श्री रत्नेश सिंह ने प्रशिक्षण में जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया पीजीएस पंजीयन में जैविक तरीके से उत्पादित उत्पाद घरेलू बाजार में विक्रय कर सकते हैं। यह सिस्टम पूरी तरह मोबाइल ऐप के जरिए ही पंजीयन करता है। पीजीएस इंडिया सिस्टम में पंजीकृत किसानों, समूहों को आसानी से चिन्हित किया जा सकता है। जैविक खेती करने वाले किसानों के भौतिक सत्यापन से लेकर फसल कटाई तक की सभी जानकारियां पीजीएस सिस्टम पर डाली जाती है जो की सटीक रहती है । पीजीएस सिस्टम मध्य प्रदेश में इस वर्ष जुलाई माह से कार्य कर रहा है। पीजीएस इंडिया मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीयन करने पर जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों एवं सहयोगियों को इस सिस्टम से पंजीयन होने के बाद उनकी फसलो का अधिक दाम मिलना तय है। पीजीएस से प्रमाणित फसल का पंजीकरण एक साल तक मान्य रहता है। प्रशिक्षण में म, प्र, जैविक प्रमाणीकरण संस्था के प्रबंध संचालक श्री जी पी प्रजापति एवं जैविक प्रमाणीकरण,बीज प्रमाणीकरण संस्था के अधिकारी , कर्मचारी उपस्थित थे ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com