राज्य कृषि समाचार (State News)

धान खरीदी का आज अंतिम दिन, अब तक 3 लाख 84 हज़ार टन धान की खरीदी हुई

19 जनवरी 2024, रीवा: धान खरीदी का आज अंतिम दिन, अब तक 3 लाख 84 हज़ार टन धान की खरीदी हुई – किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए रीवा जिले में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में 1 दिसंबर से धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। धान खरीदी की अंतिम तिथि 19 जनवरी निर्धारित है। जिले में अब तक 58543 किसानों से 384050 टन धान का उपार्जन किया गया है।

इसके लिए किसानों को 838 करोड़ 38 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को उनके बैंक खाते में अब तक 600 करोड़ 23 लाख 90 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। खरीदी गई धान में से अब तक 351906 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 63566 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement