Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सहभ्रमण कार्यक्रम सम्‍पन्‍न

19 नवम्बर 2022, नीमच: नीमच में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सहभ्रमण कार्यक्रम सम्‍पन्‍न – गत दिनों तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सहभ्रमण कार्यक्रमकृषि विज्ञान केन्‍द्र नीमच पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन कृषि विज्ञान केन्‍द्र नीमच के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.सी.पी पचौरी द्वारा धनिया फसल के उत्‍पाद के लिए जैविक सामग्री की भूमिका जैविक एवं प्राकृतिक खेती, डॉ.पी.एस. नरूका ने एफएस एसएआई, जीएसटी और उदयम प्रमाण पत्र और उनकी प्रक्रिया की जानकारी दी,तथा डॉ श्‍यामसिंह सांरगदेवोत ने धनिया फसल एवं अन्‍य मसाला फसलों में लगने वाले प्रमुख रोग, कीट नियंत्रण एवं उसके प्रबंधन के बारे में कृषकों को विस्‍तृत जानकारी दी।

डॉ.शिल्‍पी वर्मा ने धनिया के प्रोसिंसिंग प्‍लांट के लिए आवश्‍यक मशीनरी और अन्‍य उपकरणों संबंधी जानकारी दी। इसके बाद कृषकों से समूह चर्चा कर कृषकों,उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षार्थियों से तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सहभ्रमण कार्यक्रम के निर्धारित प्रारूप में फीडबैक लिया एवं प्रशिक्षर्थियों को कृषि वैज्ञानिकों एवं उप संचालक उद्यान के माध्‍यम से प्रमाण पत्र वितरित किये गये। उप संचालक उद्यान श्री अतरसिंह कन्‍नौजी ने प्रशिक्षणाथियों तथा उद्यमियों का आभार व्‍यक्‍त किया ।

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (17 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें