राजस्थान में सरकार की ये योजना, ताकि आधुनिक खेती कर सके किसान
09 फरवरी 2026, जयपुर: राजस्थान में सरकार की ये योजना, ताकि आधुनिक खेती कर सके किसान – राजस्थान के किसानों के लिए वहां की सरकार ने नई योजना लागू की है ताकि किसान आधुनिक खेती कर सके. इसके लिए सरकार ने कृषि यंत्र अनुदान योजना शुरू की है, जिसमें किसानों को खेती की मशीनें खरीदने पर 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है.
धौलपुर के कृषि अधिकारी कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी चल रही है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 फरवरी तय की गई है. अभी यह योजना अनुसूचित जाति (SC) के किसानों के लिए खुली हुई है. जो भी SC वर्ग के किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे समय रहते आवेदन कर सकते हैं.
कैसे करें आवेदन
किसान इस योजना के लिए राज किसान साथी पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा जो किसान इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं, वे अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं. वहां से उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा.
ट्रैक्टर होना जरूरी
किसानों के पास ट्रैक्टर होना जरूरी है. जिन किसानों के पास ट्रैक्टर है, उन्हें कई जरूरी कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जाएगी. इन मशीनों से खेती करना आसान हो जाता है और मेहनत भी कम लगती है.
कृषि भूमि होना जरूरी
योजना का लाभ लेने के लिए किसान के नाम पर अपनी कृषि भूमि होना जरूरी है. अगर किसान का परिवार एक साथ रहता है और जमीन बंटी नहीं है, तो राजस्व रिकॉर्ड में किसान का नाम दर्ज होना चाहिए. तभी आवेदन स्वीकार किया जाएगा.
जरूरी कागजात
आवेदन करते समय किसानों को कुछ जरूरी कागजात देने होंगे. इनमें जमाबंदी की नकल, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड शामिल हैं. अगर ट्रैक्टर है, तो उसकी आरसी भी देनी होगी.
सरकार ने यह भी बताया है कि किसान कृषि यंत्र केवल उन्हीं दुकानों से खरीद सकते हैं, जो राजस्थान में पंजीकृत हैं. ऐसी दुकानों की सूची राज किसान साथी पोर्टल पर दी गई है.
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


