राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में धनिया की फसल पर चोरों का हमला, 45 हजार का हरा धनिया चोरी

26 सितम्बर 2024, भोपाल: राजस्थान में धनिया की फसल पर चोरों का हमला, 45 हजार का हरा धनिया चोरी – कोटपूतली के विराटनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने किसानों के खेतों में खड़ी धनिया की फसल को निशाना बनाते हुए करीब 300 किलो हरा धनिया चोरी कर लिया। ग्राम सताना और पूरावाला में हुई इस चोरी की घटना से किसानों में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित किसान दिनेश यादव और शिवकुमार सैनी ने बताया कि 20 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके खेतों से क्रमशः 100 और 200 किलो हरा धनिया उखाड़ कर ले गए। चोरी गए धनिया की कुल कीमत करीब 45 हजार रुपये आंकी जा रही है।

धनिया के बढ़ते दामों के चलते चोरों ने इस फसल को अपना निशाना बनाया। खुदरा बाजार में धनिया की कीमत 200 से 250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जिससे यह चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement