Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा के साथ बौछारें पड़ेंगी

20 सितम्बर 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा के साथ बौछारें पड़ेंगी – मौसम केंद्र,भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के के भोपाल, इंदौर, नर्मदा पुरम, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं- कही; उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ ̾ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क  रहा । रतलाम  जिले के जावरा में सर्वाधिक 62 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 20 सितंबर तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 16% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 12 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 19 % अधिक वर्षा हुई है। राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं।  

मौसम की स्थिति – वर्तमान में मानसून ट्रफ जैसलमेर, गुना ,जमशेदपुर व दीघा से गुजरते हुए दक्षिण – पूर्व  दिशा  की ओर मध्य -पूर्व  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। दक्षिण – पूर्व राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। 21 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर और निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय होकर पश्चिमोत्तर दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है l इसके प्रभाव में 23 सितंबर से उत्तरी पश्चिम- मध्य बंगाल की खाड़ी  में निम्न दाब क्षेत्र निर्मित होने की संभावना है।

पूर्वानुमान – भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर,रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर,नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं वर्षा  या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खरगौन, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं-कहीं  झंझावात / वज्रपात की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com