राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ की खेती किसानी में लौट आई रौनक: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

16 अगस्त 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़ की खेती किसानी में लौट आई रौनक: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य की जनता को बधाई देते हुए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को दोहराया। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @ 2047’ संकल्प में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हमारे पूर्वजों के कठिन संघर्ष और बलिदान से मिली आजादी को हम सहेजते हुए राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।”

Advertisement
Advertisement

अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के 13 लाख किसानों के बैंक खातों में 3716 करोड़ रुपये का बकाया धान बोनस अंतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रिकॉर्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। किसानों को समर्थन मूल्य की 32 हजार करोड़ रुपए की राशि और कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 24 लाख 75 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपये का अंतरित किया गया है। इस प्रकार किसानों को धान खरीदी और बोनस मिलाकर कुल 49 हजार करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है।

खेती-किसानी में लौटी रौनक

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हितैषी नीतियों की वजह से प्रदेश में खेती-किसानी में रौनक लौट आई है और किसानों के चेहरों पर मुस्कान है। भूमिहीन किसानों को दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत 10 हजार रुपए वार्षिक सहायता राशि दी जा रही है।

Advertisement8
Advertisement

तेंदूपत्ता संग्राहकों की बढ़ी पारिश्रमिक दर

मुख्यमंत्री ने जनजातीय क्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्राहकों की पारिश्रमिक दर को 4000 रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दिया है। इस वर्ष 13 लाख 5 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को 855 करोड़ 80 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। इनकी संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 1 लाख 72 हजार अधिक है।

Advertisement8
Advertisement

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement