Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

“डिजिटल साक्षरता” थीम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल जानकारी पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित

23 फरवरी 2026, उज्जैन: “डिजिटल साक्षरता” थीम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल जानकारी पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित – राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर केवल गतिविधि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सीखने का अवसर प्रदान करते है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन शिविरों को लगाया जाकर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भारत की संस्कृति का परिचय करवाया जाता हैं क्योंकि ग्रामीण जीवन में सुविधाओं के अभाव को समझकर ही वास्तविक बदलाव लाया जा सकता है।

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने ग्राम डोंगला में विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा डोंगला में आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ करते हुए अध्यक्षीय उद्बोधन में उपरोक्त उद्गार व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि 21 से 27 फरवरी तक आयोजित शिविर की थीम “डिजिटल साक्षरता” रखी गई है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल जानकारी पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. उमा शर्मा विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान अध्ययनशाला सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय तथा डॉ. ज्योति चौहान, राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन विभाग की उपस्थिति रही।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम की रूपरेखा शिविर प्रभारी प्रो. अजय शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसमें शिविर की आगामी गतिविधियों – डिजिटल जागरूकता , महिला सशक्तिकरण , ग्रामीण क्षेत्र के अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उद्घाटन अवसर पर विश्व भाषा दिवस के संदर्भ में विभिन्न भाषाओं में प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने अपनी मातृभाषाओं में अभिवादन एवं अनुभव साझा किए।

इस 7 दिवसीय शिविर के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों से संवाद किया जाएगा तथा महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष प्रयास रहेगा। कार्यक्रम में शिविर संचालन के बारे में उल्लेख किया गया कि शिविर विद्यार्थियों को अनुशासन, पारंपरिक खेलों की सीख और जीवन में नई ऊर्जा प्रदान करता है। डोंगला स्थित कर्क रेखा स्थल के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

अंत में डॉ. शिवि भसीन द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित स्वयं सेवकों और गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture