राज्य कृषि समाचार (State News)

मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य बीज उत्पादन / विक्रय जारी

20 दिसंबर 2025, दतिया: मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य बीज उत्पादन / विक्रय जारी – दतिया जिला में मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य बीज उत्पादन/विक्रय का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर दतिया श्री स्वप्निल वानखडे के निर्देशन में शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र दतिया एवं निजी क्षेत्र में मत्स्य बीज उत्पादकों द्वारा मत्स्य बीज उत्पादन एवं विक्रय का कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में प्राप्त लक्ष्य 160  लाख का मत्स्य बीज का उत्पादन हुआ है। जिले के मत्स्य पालकों द्वारा अपने तालाबों में संचयन किया गया है तथा बाहर भी विक्रय किया गया है।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग राजेश कुमार पाठक द्वारा बताया गया है कि निजी क्षेत्र में मत्स्य बीज उत्पादकों द्वारा कार्य मे प्रगति की गई है। मत्स्य पालकों को अच्छी प्रजाति का मत्स्य बीज उपलब्ध कराया गया है जिससे जिले के मत्स्य उत्पादन में वृद्धि परिलक्षित हो रही है जिले के मत्स्य पालकों को सलाह दी गई है कि मछली का सही साइज होने पर उचित दाम मिलता है। किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री राजेश पाठक मो.नं. 9926257169, क्षेत्रीय मत्स्य निरीक्षक दतिया/भांडेर गोविन्द प्रसाद शर्मा मो. नं. 7974879994 एवं मत्स्य निरीक्षक रविन्द्र रावत मो.नं. 9340602796 पर सम्पर्क कर सकते  हैं ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements