Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में 1101 ट्रैक्टरों की ऐतिहासिक रैली के साथ शुरू हुआ कृषक कल्याण वर्ष 2026

12 जनवरी 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश में 1101 ट्रैक्टरों की ऐतिहासिक रैली के साथ शुरू हुआ कृषक कल्याण वर्ष 2026 – मध्यप्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को राजधानी भोपाल से “कृषक कल्याण वर्ष 2026” का भव्य, ऐतिहासिक और गरिमामय शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के किसानों की 1101 ट्रैक्टरों की विशाल रैली निकाली गई, जिसका नेतृत्व स्वयं मुख्यमंत्री ने किया। अनुशासित और विशाल ट्रैक्टर रैली ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

ट्रैक्टर रैली बनी किसानों की एकजुटता का प्रतीक

रैली में बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता और उनका उत्साह देखते ही बनता था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह ट्रैक्टर रैली केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि यह किसानों की एकजुटता, आत्मविश्वास और प्रदेश सरकार की किसान-हितैषी सोच का सशक्त प्रतीक है। यह आयोजन दर्शाता है कि राज्य सरकार कृषि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसानों के हित में निरंतर ठोस कदम उठा रही है।

 मुख्यमंत्री ने संभाली ट्रैक्टर की कमान

कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब आया, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं ट्रैक्टर चालक से आग्रह कर ट्रैक्टर की कमान संभाली और उसे चलाया। मुख्यमंत्री की यह सहजता और किसानों के श्रम के प्रति सम्मान ने उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। किसानों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ‘किसान बने मुख्यमंत्री’ का अभिनंदन किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान, नारी, युवा और गरीब सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के केंद्र में किसान, नारी, युवा और गरीब हैं। इन चारों वर्गों के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए योजनाओं और कार्यक्रमों का निर्धारण किया जा रहा है, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

2026 को घोषित किया गया कृषक कल्याण वर्ष

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाने की घोषणा करते हुए कहा कि इस पूरे वर्ष किसानों के हितों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कृषक कल्याण वर्ष के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश सरकार के 16 विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, जिससे कृषि से जुड़े सभी आयाम—उत्पादन, लागत, विपणन, आय और किसान कल्याण—एक साथ सुदृढ़ हो सकें।

कृषि विकास दर 16 प्रतिशत तक पहुँची

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर 16 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है, जो प्रदेश की कृषि क्षमता और सरकार के नीतिगत प्रयासों की सफलता को दर्शाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं है, बल्कि किसानों की आय में वृद्धि और कृषि लागत में कमी लाने के लिए ठोस और व्यावहारिक उपायों को जमीन पर उतारना है।

पूरे वर्ष चलेंगे विकास और कल्याण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष 2026 के संकल्प की पूर्ति का यह पहला दिन है। पूरे वर्ष विकास और मंगलकारी कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जाएंगे। सरकार का प्रयास रहेगा कि किसान समृद्ध हों, कृषि टिकाऊ बने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिले।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture