Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खीरा ककड़ी के उत्‍पादन से किसान ने की 12 लाख की आय

04 सितम्बर 2024, नीमच: खीरा ककड़ी के उत्‍पादन से किसान ने की 12 लाख की आय – नीमच जिले की जावद विकासखण्‍ड के  ग्राम घाटी के किसान श्री बाबूलाल धाकड़ ने उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित संरक्षित खेती की शेडनेट हाउस योजना के तहत 9.76 लाख रूपये के अनुदान का लाभ उठाकर उन्‍नत कृषि तकनीक से खीरा  ककड़ी  का उत्‍पादन कर  दो सीजन में कुल 12.15 लाख  रूपये की  शुद्ध आमदनी प्राप्‍त की है।

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्‍त कर किसान श्री बाबूलाल ने  परम्परागत  खेती के बजाय अपने खेत पर 2750 वर्ग मीटर में 9.76 लाख के शासकीय अनुदान से शेडनेट हाउस बनाकर वर्ष 2023-24 में खीरा ककडी की फसल लगाई। इससे पहले सीजन में श्री बाबूलाल ने 400 क्विटल खीरा  काकड़ी  का उत्‍पादन कर 5.05 लाख रूपये की शुद्ध आय प्राप्‍त की है । दूसरे सीजन में 409 क्विटल खीरा ककड़ी  के उत्‍पादन से उसे 7.10 लाख रूपये की शुद्ध आय प्राप्‍त हुई।

इस तरह परम्‍परागत खेती की तुलना में उन्‍नत कृषि तकनीक से शेडनेट हाउस के माध्‍यम से संरक्षित खेती कर किसान श्री धाकड़ ने खेती को लाभ का धन्‍धा बना लिया है। अब श्री बाबूलाल की आर्थिक स्थिति काफी सुद्दढ हो गई है , उन्होंने  मुख्‍यमंत्री डा. मोहन यादव एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी को शेडनेट हाउस के लिए मिले अनुदान के लिए धन्‍यवाद और आभार व्‍यक्‍त किया है ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com