छिंदवाड़ा साप्ताहिक हाट में डीआईजी ने की जैविक सब्जियों की खरीदी
27 जनवरी 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा साप्ताहिक हाट में डीआईजी ने की जैविक सब्जियों की खरीदी – प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार जिले में प्रारंभ किये गये साप्ताहिक जैविक प्राकृतिक हाट बाजार में आज डीआईजी श्री राकेश कुमार सिंह ने सपरिवार पहुंचे जैविक सब्जियां, फल आदि जैविक उत्पादों की ख़रीदी की। उन्होंने शासन/ प्रशासन द्वारा प्रारम्भ किये गये इस साप्ताहिक जैविक हाट को शहरवासियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया, जहाँ शुद्ध सब्जियां, फल, अनाज, मिलेट्स, विभिन्न प्रकार के आटा सहित अनेक जैविक उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं ।
साप्ताहिक हाट में आज सेवानिवृत्त उप संचालक कृषि श्री पी.बी.शराफ एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही शहरवासियों ने जमकर खरीदारी की। कृषि विभाग की टीम प्रत्येक साप्ताहिक हाट बाजार के लिए उपस्थित रहकर निगरानी करती है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


