Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ ने ज्ञापन सौंपा

29 अप्रैल 2026, इंदौर: जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ ने ज्ञापन सौंपा –  एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन नई दिल्ली के आह्वान पर देश -प्रदेश के साथ इंदौर में भी जागरूक कृषि आदान  विक्रेता  संघ , इंदौर ने एक दिवसीय  सांकेतिक हड़ताल में हिस्सा लिया और अपनी  मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट सहित  तहसील स्तर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कृषि आदान  विक्रेताओं ने अपनी 6  सूत्रीय मांगों पर ध्यान आकृष्ट  कराते हुए चेताया कि यदि खरीफ मौसम से पहले हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो खरीफ सीजन से पहले खाद , बीज , कीटनाशक और  कृषि आदान की आपूर्ति ठप कर दी जाएगी , जसिकी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार की रहेगी।

उल्लेखनीय है कि  एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन नई दिल्ली के आह्वान पर सोमवार को इंदौर और उज्जैन संभाग के कृषि आदान विक्रेताओं ने अपनी दुकान बंद  रखी। भीषण गर्मी में इंदौर कलेक्ट्रेट के अलावा जिले की महू, देपालपुर, सांवेर, राऊ, हातोद , गौतमपुरा और खुड़ैल सहित अन्य  स्थानों पर भी प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए गए। इस दौरान कृषि से जुड़े कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी।

 जागरूक कृषि आदान  विक्रेता  संघ , इंदौर के अध्यक्ष  श्री श्रीकृष्ण दुबे ने बताया कि हमने  हमारी समस्याओं  के बारे में कई बार कृषि मंत्री और कृषि सचिव को बता चुके हैं , लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।  आज की यह एक दिवसीय  सांकेतिक हड़ताल है। यदि हामरी मांगों का शीघ्र  निराकरण नहीं किया गया, तो हम आगामी खरीफ सीजन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।  इससे यदि किसानों को कोई तकलीफ होगी तो उसके जिम्मेदार राज्य और केंद्र सरकार होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

संगठन की प्रमुख मांगें –  ज्ञापन में जो मांगें रखी गई उनमें रासायनिक खाद के साथ गैर ज़रूरी उत्पादों की बिक्री बंद करने ,खाद  की आपूर्ति व्यापारी के गोदाम तक करने ,डीलर का मार्जिन 8  % करने , साथी पोर्टल की अनिवार्यता से  ग्रामीण  खुदरा व्यापारियों को मुक्त रखने ,बीज और कीटनाशक के नमूनों की जांच  रिपोर्ट के मामलों में विक्रेता को सरकारी गवाह नहीं बनाने और एक्सपायर्ड कीटनाशक और पुराना स्टॉक को कंपनियां वापस ले यह अनिवार्य करने की मांग  शामिल  है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture