Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मक्का के भुट्टों के भूसे की उपलब्धता, गौवंश के पोषण हेतु महत्वपूर्ण पहल

04 जनवरी 2026, भोपाल: मक्का के भुट्टों के भूसे की उपलब्धता, गौवंश के पोषण हेतु महत्वपूर्ण पहल – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के कुरवाई तहसील के ग्राम सरकंडी पठार, ग्राम पंचायत काछी कुम्हारिया स्थित कामदगिरि गौशाला में गौवंश के पोषण एवं चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मक्का के भुट्टों का भूसा उपलब्ध कराया गया। मक्का भुट्टों से प्राप्त यह भूसा पशुओं के लिए पौष्टिक चारे के रूप में उपयोगी है, जिससे गौवंश के स्वास्थ्य एवं दुग्ध उत्पादन में सहायक लाभ मिलता है।

गौशाला प्रबंधन द्वारा बताया गया कि मक्का भुट्टों का भूसा आसानी से पचने योग्य होता है तथा यह गौवंश को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है। इससे सर्दी एवं ग्रीष्म दोनों मौसम में पशुओं को संतुलित आहार उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

ग्राम पंचायत काछी कुम्हारिया एवं गौशाला समिति के सहयोग से चारा प्रबंधन की यह व्यवस्था की गई है, जिससे गौशाला में आश्रयित पशुओं को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण आहार मिल सके। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कृषि अवशेषों के सदुपयोग से न केवल गौवंश का संरक्षण हो रहा है, बल्कि किसानों को भी अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गौशाला प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार विभिन्न स्रोतों से चारे की व्यवस्था कर गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सतत प्रयास किए जाते रहेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture