राज्य कृषि समाचार (State News)

बारिश से हुए फसल नुकसान का कृषि विभाग की टीम ने लिया जायजा, किसानों को दी सुरक्षा उपायों की सलाह

27 अक्टूबर 2025, भोपाल: बारिश से हुए फसल नुकसान का कृषि विभाग की टीम ने लिया जायजा, किसानों को दी सुरक्षा उपायों की सलाह – मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा बारिश से धान की फसल में नुकसान होने के संबंध में जायजा लिया गया। इस दौरान उप संचालक मुनेश शाक्य, नायब तहसीलदार सुरेश राठौर, एडीओ अरूण शाक्य आदि उपस्थित रहें। अधिकारियों ने ग्राम माधोराजपुरा, जानपुरा, फतेहपुर, नयागांव, बंधाली, आवदा, सरजूपुरा, सलमान्या आदि ग्रामों में धान की फसलों का जायजा लिया गया।

उप संचालक कृषि मुनेश शाक्य ने बताया कि आज हुई बारिश से फसलों पर पडे प्रभाव के संबंध में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों की धान की फसल कट चुकी है तथा खेत में रखी हुई है, उसे सुरक्षित स्थान पर भण्डारित करें, अथवा धान के पूलो को पॉलीथिन से ढककर रखा जा सकता है। सभी किसान भाई वर्तमान मौसम स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानियाँ अवश्य अपनाएँ। 

Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement