राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विभाग प्राकृतिक खेती के लिए बड़े-बड़े क्लस्टर बनवाएं : संभाग आयुक्त सिंह

19 जनवरी 2026, उज्जैन: कृषि विभाग प्राकृतिक खेती के लिए बड़े-बड़े क्लस्टर बनवाएं : संभाग आयुक्त सिंह – उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने जिले के ग्राम देहरी में किसान नंदकिशोर पाटीदार द्वारा की जा रही प्राकृतिक खेती का निरीक्षण एवं अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने खेत पर पहुंचकर प्राकृतिक खेती की पद्धतियों को देखा तथा किसान से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित कृषि विभाग उप संचालक श्री रविंद्र मोदी अन्य जिला अधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।

संभाग आयुक्त सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों के बड़े-बड़े क्लस्टर तैयार किए जाएं, ताकि सामूहिक रूप से प्राकृतिक खेती को अपनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि किसानों की लागत भी कम होती है और उत्पादन में भी वृद्धि होती है। अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान किसान नंदकिशोर पाटीदार ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने जीवामृत, जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट, वेस्ट डी-कंपोजर, ताम्र छाछ, दशपर्णी अर्क एवं घन जीवामृत जैसे प्राकृतिक इनपुट्स का उपयोग करने की जानकारी दी। किसान ने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम हुई है, जिससे खेती की लागत में कमी आई है और फसल उत्पादन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।

संभाग आयुक्त ने प्राकृतिक खेती में उपयोग किए जा रहे कृषि उपकरणों का भी अवलोकन किया तथा उनके उपयोग के संबंध में जानकारी ली। किसान द्वारा जैविक खेती के लिए हाल ही में खरीदे गए नवीन ट्रैक्टर को भी देखा गया। 

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement