राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर जिले के विकास खंडों में पहुंच रहा कृषि रथ

17 जनवरी 2026, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर जिले के विकास खंडों में पहुंच रहा कृषि रथ – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप और राज्य शासन के निर्देशानुसार किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले के सभी 6 विकासखंडों में कृषि रथ चलाया जा रहा है। कृषि रथ के माध्यम से कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग, जल संसाधन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग आदि विभागों के अधिकारी- कर्मचारी अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी जिले के किसानों को दे रहे हैं।

इसी क्रम में  गत दिनों कृषि रथ जिले के करेली विकासखंड के ग्राम जनौर एवं विकासखंड नरसिंहपुर के ग्राम सगौनीखुर्द पहुंचा। यहां किसानों को कृषि और अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, वैज्ञानिक डॉ. एसआर शर्मा, डॉ. आशुतोष शर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी और कृषक मौजूद थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements