Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

टीकमगढ़ में 30 वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

02 जनवरी 2026, टीकमगढ़: टीकमगढ़ में 30 वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न –  कृषि विज्ञान केंद्र टीकमगढ़ में  30वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक गत दिनों आयोजित की गई। बैठक डॉ. टी.आर. शर्मा, संचालक विस्तार सेवाएं जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के मुख्य आत्थ्यि एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश श्रीवास्तव प्रतिनिधि आई.सी.ए.आर. अटारी जबलपुर के विशिष्ट आत्थ्यि एवं डॉ. डी.एस. तोमर, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय टीकमगढ़ विशिष्ट  अतिथि की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.एस. किरार के द्वारा खरीफ 2025 में किए गए कार्यों एवं रबी 2025 में किये जा रहे कार्यों का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया एवं एक वर्ष में किए गए कृषि विस्तार गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात् प्रत्येक वैज्ञानिक के द्वारा विषयवार खरीफ एवं रबी में कृषकों के खेतों पर प्रक्षेत्र परीक्षण, प्रदर्शन, प्रशिक्षण, कृषक दिवस एवं अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही केंद्र पर स्थापित प्रदर्शन इकाइयों के बारे में बताया गया।

संचालक विस्तार सेवाएं जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर डॉ. टी.आर. शर्मा ने बैठक के दौरान सुझाव  दिए जैसे – फसल विविधीकरण के अंतर्गत बाजरा व ज्वार पर प्रक्षेत्र परीक्षण के अच्छे परिणाम न आने की समीक्षा की जाए, फसल संग्रहालय में 3-4 अच्छी किस्मों का प्रदर्शन किया जाये, प्रक्षेत्र परीक्षण में समस्या के अनुसार सिर्फ 1 ही तकनीक का प्रदर्शन करें, जिप्सम या सल्फर का प्रक्षेत्र प्रशिक्षण में किये जाने का उद्देश निर्धारित करने को कहा गया, गर्मी में तिल, मूंगफली, उर्द और मूंग पर प्रदर्शन करें, निकरा के परिणामों का प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डॉ. डी.एस. तोमर अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय टीकमगढ़ ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा गया कि गेंहूँ में ग्रीवा गलन रोग पर प्रक्षेत्र प्रशिक्षण करने का सुजाव दिया गया। डॉ. रजनीश श्रीवास्तव प्रतिनिधि आई.सी.ए.आर. अटारी जबलपुर ने सभी विभागों के अधिकारियों को केंद्र के वैज्ञानिकों के साथ संयुक्त रूप से कृषि विस्तार गतिविधियों के क्रियान्वयन पर जोर दिया। स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई एवं वैज्ञानिकों द्वारा मूल्य सवर्धन जैसे लौकी से खीर एवं अन्य सब्जियों से विभिन्न उत्पाद बनाये जाने हेतु प्रशिक्षण कराए जाने का सुझाव दिया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम में श्री दिनेश कुमार जाटव सहायक संचालक कृषि किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, श्री फैजल मिर्जा बेग नाबार्ड बैंक, श्री ओ.पी. मालवीय उद्यान विभाग, डॉ. आर.के. जैन उपसंचालक पशु चिकित्सा, श्री आर.के. बिदुआ नेहरू युवा केंद्र, श्री वी.एस. पटेल जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, श्री रमेश जैन म.प्र. आजीविका मिशन, श्री दिलेश्वर बल्देवार कृषि अभियांत्रिकी, श्री जे.पी. सिंह सहायक बीज प्रमाणीकरण अधिकारी, कृषक उत्पादक संगठन, बीज उत्पादक संस्था, स्व सहायता समूह से राकेश जैन एवं प्रगतिशील किसान – धनेंद्र यादव, शिवकुमार नायक, देवी सिंह ठाकुर, रमाकांत राना, श्रीमती रानी राना, श्रीमती रजनी नानोटकर ने खेती से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आर.के. प्रजापति, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. यू.एस. धाकड़, डॉ. एस.के. जाटव, डॉ. आई.डी. सिंह आदि ने भाग लिया एवं इस बैठक में हंसनाथ खान, जयपाल  छिगारहा एवं सुदीप रावत का विशेष योगदान रहा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture