Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फलबहार विक्रय के लिये 13 अप्रैल तक निविदाएं आमंत्रित

06 अप्रैल 2023, इंदौर: फलबहार विक्रय के लिये 13 अप्रैल तक निविदाएं आमंत्रित – शासकीय उद्यान फलबाग इन्दौर की वर्ष 2023-24 की आम, फालसा, चीकू फलबहार के कुल 161 आंशिक एवं अर्द्धफलन विक्रय हेतु मुहरबंद लिफाफे में निविदा आमंत्रित कर फलबहार विक्रय की कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए 13 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है।

शासकीय उद्यान फलबाग के उद्यान विकास अधिकारी ने बताया कि निविदा पत्र कार्यालय उद्यान विकास अधिकारी, शासकीय उद्यान फलबाग, अर्जुननगर अवासा टाउनशिप के सामने, ए.बी. रोड इन्दौर में 100 रूपये नगद जमा कर कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य दिवसों में 13 अप्रैल 2023 को प्रातः 11 बजे तक क्रय की जा सकती है। निविदा पत्र सील बंद लिफाफे में 10 हजार रूपये का बैंक ड्राफ्ट उद्यान विकास अधिकारी शासकीय उद्यान फलबाग के नाम बनाकर पूर्णतः भरे हुए निविदा पत्र के साथ 13 अप्रैल 2023 को दोपहर 12 बजे तक कार्यालय उद्यान विकास अधिकारी, शासकीय उद्यान फलबाग इन्दौर में रखे हुए निर्धारित बॉक्स में डाले जा सकेंगे तथा उसी दिन 13 अप्रैल को दोपहर 3 बजे निविदाकर्ताओं के समक्ष निविदाऐं खोली जायेंगी। फलबहार क्रय से पूर्व फलबहार का अवलोकन कार्यालयीन समय में शासकीय उद्यान फलबाग इन्दौर में जाकर किया जा सकता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile