Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित

31 दिसम्बर 2022, इंदौर: भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित – जनता में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर द्वारा 16 से 30 दिसंबर के दौरान ‘स्वच्छता पखवाड़ा ‘ मनाया गया। उद्‍घाटन समारोह में संस्थान के निदेशक डॉ के.एच. सिंह द्वारा सभी वैज्ञानिक,प्रशासनिक एवं तकनीकी सहित समस्त कार्मिकों को हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करने तथा “गन्दगी ना करूँगा ना करने दूंगा” के साथ ही वातावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने की शपथ ग्रहण करवाई गई ।

भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित

इस श्रृंखला में संस्थान में ‘किसान दिवस ‘ भी मनाया गया, जिसमें आयोजित कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा सत्र में संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ बी.यु. दुपारे ने ‘घर के साथ-साथ खेत तथा परिसर को स्वच्छ रखने ‘ का आह्वान किया गया। इस पखवाड़े में संस्थान द्वारा विभिन्न स्वच्छता सम्बंधित स्थलों पर स्वच्छता बैनरों को लगाकर स्वच्छता संबंधित जागरूकता जानकारी से समस्त स्टाफ को अवगत कराया गया। संस्थान के कर्मियों द्वारा कार्यालय भवन, एग्री-बिजनेस इन्क्यूबेशन केंद्र, जल निकास नालियों, एवं संस्थान के आवासीय परिसर सहित विभिन्न क्षेत्रों की सफाई की गई ।

संस्थान की स्वच्छता अभियान समिति के सदस्य सचिव श्री श्याम किशोर वर्मा, द्वारा श्रीराम कान्वेंट स्कूल, मूसाखेड़ी इंदौर के छात्र एवं छात्राओं के मध्य स्वछता पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं सफल समापन के लिए आभार व्यक्त किया गया।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (28 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )