सतना में अतिवृष्टि से फसलों को हुई क्षति का होगा सर्वे, तीन सदस्यीय दल गठित
26 सितंबर 2026, भोपाल: सतना में अतिवृष्टि से फसलों को हुई क्षति का होगा सर्वे, तीन सदस्यीय दल गठित – मध्यप्रदेश के सतना जिले में अगस्त 2026 में हुई अतिवृष्टि से फसलों को हुई संभावित क्षति के सर्वेक्षण और क्षति पत्रक तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय दल गठित किया गया है। कलेक्टर (भू-संसाधन प्रबंधन) जिला सतना द्वारा गठित दल अतिवृष्टि से फसलों को हुई संभावित क्षति का स्थल पर सर्वेक्षण करेगा।
अपर कलेक्टर विकास सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार फसल क्षति का सर्वेक्षण आरबीसी-6 (4) के अद्यतन प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। संबंधित क्षेत्रों के लिए गठित तीन सदस्यीय दल में हल्का पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिव को शामिल किया गया है।
गठित दल द्वारा अतिवृष्टि से फसलों को हुई संभावित क्षति का मौके पर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण के आधार पर क्षति पत्रक तैयार किया जाएगा, जिस पर दल के सभी सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षर होंगे। इसके बाद तैयार किए गए क्षति पत्रक को संबंधित तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रक्रिया के आधार पर अतिवृष्टि से फसलों को हुई संभावित क्षति का आकलन किया जाएगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


