राज्य कृषि समाचार (State News)

सुपरफूड ब्लूबेरी बनेगी अब धार की पहचान

13 सितम्बर 2025, धार: सुपरफूड ब्लूबेरी बनेगी अब धार की पहचान – खेती को लाभ का धंधा बनाने और उन्नत खेती को दृष्टिगत उद्यान विभाग द्वारा इंदौर संभाग के धार जिले में कलस्टर तैयार कर सुपरफुड ब्लूबेरी की खेती को  बढ़ावा  देने की योजना तैयार की गई है। जिसके परिप्रेक्ष्य  में उद्यानिकी विभाग के उप संचालक श्री नीरज  सांवलिया, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री महेश वास्केल, ए.जी.एम. नेवा प्लांटेशन एल. एल. पी. हिमाचल प्रदेश डॉ. ललित पाटीदार, नेटाफेम कंपनी के श्री चन्द्रभूषण , ई.क्यू. मार्केटिंग इनकॉरपोरेट के श्री भरत भूषण आदि के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन बदनावर विकासखंड के ग्राम रुपाखेड़ा में आयोजित  किया गया। जिसमें धार, मनावर व बदनावर विकासखंड के कृषक सम्मिलित हुए।

उप संचालक उद्यान श्री नीरज  सांवलिया द्वारा बताया गया कि आने वाले समय में ब्लूबेरी की खेती एक क्रांति लाएगी, जिससे कृषकों की आय में वृद्धि होगी। ब्लूबेरी की फसल से एक एकड़ में किसान तीन साल बाद लगभग चालीस से पचास लाख तक आमदनी कमा सकता है। जो भी किसान इसकी खेती करना चाहता हो वह उद्यानिकी विभाग में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ए.जी.एम. नेवा प्लांटेशन एल.एल.पी. हिमाचल प्रदेश डॉ. ललित पाटीदार द्वारा बताया गया कि अभी तक ब्लूबेरी भारत में अमेरिका से आयात किया जाता था। ब्लूबेरी फल बहुत मंहगा है जो एक हजार रुपये किलो या उससे अधिक दामों पर बिकता है। ब्लूबेरी फल के सेवन से कई सारे विटामिन और पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। डॉ. पाटीदार द्वारा ब्लूबेरी की खेती की जानकारी वैज्ञानिक तरीके से बताई गई। साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि धार जिले के ब्लूबेरी लगाने वाले कृषकों का एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर समय-समय पर उपयोगी सलाह दी जायेगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement