Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अमृतकाल: छत्तीसगढ़ को कृषि, प्रोसेस्ड सुपरफूड का पावर हाउस बनने की योजना

24 जून 2024, रायपुर: अमृतकाल: छत्तीसगढ़ को कृषि, प्रोसेस्ड सुपरफूड का पावर हाउस बनने की योजना – छत्तीसगढ़ को देश में कृषि एवं प्रोसेस्ड सुपरफूड का पावर हाउस बनाने के उद्देश्य से नवा रायपुर स्थित राज्य नीति आयोग में कृषि एवं वानिकी विषय पर गठित वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई।’’अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन@2047’’ डॉक्यूमेंट तैयार करने के सिलसिले में ’’कृषि एवं वानिकी’’ विषय पर गठित वर्किंग समिति की द्वितीय बैठक में वानिकी उत्पादों के साथ मजबूत ब्रांड निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण तकनीकों का कार्यान्वयन, कौशल उन्नति और बुनियादी ढांचे में निवेश, फसलों की पैदावार बढ़ाने, मूल्य वर्धित उत्पादों के उत्पादन के लिए बागवानी पर ध्यान केंद्रित करने पर भी विचार किया गया।

  1. कृषि सेवा केंद्रों का विस्तार: पर्याप्त ऋण सुविधा, मृदा जांच और छत्तीसगढ़ को जड़ी-बूटी केंद्र के रूप में विकसित करना।
  2. बुनियादी ढांचे का विकास: भंडारण, प्रसंस्करण और परिवहन के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण ।
  3. लघु वन उपजों की मजबूती: जल और सिंचाई की पर्याप्त उपलब्धता ।

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह ने कृषि भूमि के बेहतर उपयोग, बहु फसल प्रथाओं को बढ़ाने की क्षमता, प्रति कृषि परिवार की औसत मासिक आय में बढ़ोतरी, उन्नत तकनीकी की आवश्यकता, उत्पादकता और क्षमता बढ़ाने के लिए सटीक खेती जैसे विषयों को डाक्यूमेंट में शामिल करने की बात की।

सदस्य सचिव श्री अनुप श्रीवास्तव ने कृषि अनुसंधान एवं विकास में बड़े निवेश, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर जोर, जैविक खेती, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वर्किंग ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि प्रत्येक फसल में अधिकतम मूल्य वर्धन करनास्टोरेज और कोल्ड स्टोरेज के लिए भूमि की आवश्यकता, निर्यात केंद्र, प्रशिक्षण प्रयोगशालाएं, नर्सरी, डिजिटल और वित्तीय साक्षरता अभियान चलाना, अनुसंधान और विकास में निवेश, वैश्विक व्यापार को सशक्त बनाना आवश्यक है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com