Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी, सिवनी और मंडला जिलों में मध्यम वर्षा का रेड अलर्ट

18 मार्च 2024, भोपाल: डिंडोरी, सिवनी और मंडला जिलों में मध्यम वर्षा का रेड अलर्ट – मौसम केंद्र, भोपाल के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान नर्मदापुरम और रीवा संभागों के जिलों में कहीं -कहीं शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर , जबलपुर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई। शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। डिंडोरी , सिवनी और मंडला जिलों में अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम के हाल – मौसम केंद्र के अनुसार वर्तमान में विदर्भ के ऊपर मध्य समुद्र तल से डेढ़ किमी की ऊंचाई तक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जबकि अन्य चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय है ,वहीं दक्षिणी तमिलनाडु से लेकर पश्चिमी विदर्भ तक हवाओं में असतत्ता व्याप्त है , जिसके कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्वी हवाओं के साथ पूरे पूर्वी मध्य प्रदेश में नमी आ रही है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने रीवा संभाग के जिलों में , नर्मदापुरम , बैतूल, उमरिया , कठिन , पन्ना , दमोह, सागर और छतरपुर जिलों में कहीं -कहीं, अनूपपुर, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा , पांढुर्ना और बालाघाट जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ/ हल्की वर्षा / बौछारें, ओलावृष्टि की संभावना है , वहीं सागर और छतरपुर जिलों में हल्की वर्षा के साथ वज्रपात और झंझावात ,40 -5 0- किमी /घंटे की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि डिंडोरी ,सिवनी और मंडला जिलों में कई जगह मध्यम वर्षा ,ओलावृषि , वज्रपत और तेज़ हवाएं चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)