Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सूरजमुखी की खेती ने बदली किसान गौतम की किस्मत, महज 1.5 एकड़ में की 82 हजार की तगड़ी कमाई  

09 अप्रैल 2026, रायपुर: सूरजमुखी की खेती ने बदली किसान गौतम की किस्मत, महज 1.5 एकड़ में की 82 हजार की तगड़ी कमाई – छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिरशोभा के प्रगतिशील किसान गौतम पटेल ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर सूर्यमुखी की खेती अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। कम पानी और कम लागत वाली इस फसल ने उनकी किस्मत बदल दी है और अब वे अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

गौतम पटेल ने बताया कि पहले वे धान की खेती करते थे, जिसमें अधिक पानी और लागत लगती थी। पिछले वर्ष जल की कमी के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में इस साल करीब 1.5 एकड़ में ग्रीष्मकालीन सूर्यमुखी की खेती की, जिससे उन्हें बेहतर उत्पादन और अच्छी आय की उम्मीद है।

कम लागत और कम पानी में बेहतर विकल्प

सूर्यमुखी की खेती में पानी की आवश्यकता कम होती है और लागत भी धान की तुलना में काफी कम आती है। यही वजह है कि यह फसल किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पानी की कमी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उत्पादन और आय का गणित

किसान गौतम पटेल को प्रति एकड़ लगभग 8 से 10 क्विंटल उत्पादन मिलने का अनुमान है। इस हिसाब से कुल उत्पादन 12 से 15 क्विंटल तक हो सकता है। बाजार में सूर्यमुखी का भाव 4500 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है, जिससे उन्हें करीब 54 हजार से 82 हजार रुपये तक की आय होने की संभावना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

खास बात यह है कि लागत निकालने के बाद उन्हें करीब 40 से 65 हजार रुपये तक का शुद्ध मुनाफा मिलने का अनुमान है, जो पारंपरिक खेती की तुलना में अधिक लाभकारी है।

कृषि विभाग का मिला सहयोग

कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत बीज, तकनीकी परामर्श और खेती की नई पद्धतियों की जानकारी दी जा रही है। इसी मार्गदर्शन के चलते गौतम पटेल ने सूर्यमुखी जैसी वैकल्पिक फसल अपनाई और सफल परिणाम प्राप्त किए।

अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणा

गौतम पटेल की इस सफलता से आसपास के किसान भी अब सूर्यमुखी जैसी कम लागत और अधिक लाभ देने वाली फसलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह उदाहरण दर्शाता है कि सही मार्गदर्शन और नई तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं और खेती को लाभकारी बना सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture