राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए लाभदायक हो सकती है सूरजमुखी की खेती

10 मार्च 2025, भोपाल: किसानों के लिए लाभदायक हो सकती है सूरजमुखी की खेती – अभी गर्मी का मौसम शुरू हुआ है लेकिन इस मौसम में भी यदि किसान सूरजमुखी की खेती करें तो उनके लिए लाभदायक हो सकती है। हालांकि किसानों को यह सलाह दी गई है कि वे खाली खेतों में ही अतिरिक्त कमाई के वास्ते इसकी खेती करें इसके साथ ही पानी की कमी वाले इलाकों में भी इसकी खेती उपयोगी बताई गई है।

यह फसल कम पानी की आवश्यकता के कारण शुष्क और सूखे क्षेत्रों में भी अच्छी उपज देती है। जिससे यह उन क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जहां पानी की कमी एक बड़ी चुनौती है। सूरजमुखी के बीजों से प्राप्त तेल और अन्य उत्पादों की बाजार में लगातार मांग बनी रहती है, जिससे किसानों को आर्थिक स्थिरता मिलती है। इसके साथ ही, सहफसली खेती और मधुमक्खी पालन जैसे विकल्प आय बढ़ाने में मदद करते हैं।

सूरजमुखी के बीजों से निकाला गया तेल खाद्य उपयोग, जैसे खाना पकाने के तेल, से लेकर औद्योगिक जरूरतों तक कई क्षेत्रों में काम आता है। इसके अलावा, बीजों का उपयोग पशु आहार और अन्य उत्पादों में भी होता है, जिससे इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। जायद सीजन में इसकी उपज बेहतर होती है, और इसे खरीफ व रबी मौसम में भी उगाया जा सकता है, लेकिन गर्मी में इसकी खेती को प्राथमिकता दी जाती है। सूरजमुखी को गर्मी की दूसरी फसलों के साथ सहफसली खेती के रूप में उगाया जा सकता है, जिससे किसानों को दोहरी आय का लाभ मिलता है। उदाहरण के लिए, इसे अन्य फसलों के बीच अंतराली खेती के रूप में उगाकर उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही, सूरजमुखी के खेतों में मधुमक्खी पालन करके शहद उत्पादन से अतिरिक्त मुनाफा कमाया जा सकता है, क्योंकि सूरजमुखी के फूल मधुमक्खियों को आकर्षित करते हैं। सरकार भी सूरजमुखी की खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जैसे सब्सिडी, बीज वितरण, और तकनीकी सहायता, जिनका लाभ उठाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement