राज्य कृषि समाचार (State News)एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

चॉफ कटर के लिए मिलेगा अनुदान, किसान कर सकते है आवेदन

19 दिसंबर 2024, भोपाल: चॉफ कटर के लिए मिलेगा अनुदान, किसान कर सकते है आवेदन – मध्य प्रदेश के किसानों को कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा कृषि यंत्र अनुदान योजना का लाभ दिया जा रहा है और इसके तहत अब चॉफ कटर के लिए आवेदन मंगाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। किसान यदि इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो वे आवेदन कर सकते है।

मध्यप्रदेश कृषि अभियांत्रिकी विभाग की कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत कृषि यंत्र चाफ कटर (ट्रेक्टर / विद्युत चलित), कृषि यंत्र ग्राउंड नट डेकोर्टिकेटर – शक्ति चालित एवं रिजर कृषि यंत्र के जारी जिलेवार लक्ष्य में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा सामान्य वर्ग के लिए अलग-अलग श्रेणी के कृषि यंत्रों पर अलग अलग प्रकार की सब्सिडी दी जाएगी।

कृषि कल्याण विभाग की कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत लघु एवं सीमांत के सभी वर्गों के किसानों को इकाई लागत का 55 % का अनुदान दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सभी वर्ग के किसानों को इकाई लागत का 45 % तक का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा की आधिकारिक वेबसाइट पर सब्सिडी कैलकुलेटर के माध्यम से सब्सिडी की जांच कर सकते है। मध्यप्रदेश कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत कृषि यंत्र चाफ कटर (ट्रैक्टर / विद्युत चालित) के लिए   कृषि यंत्र चाफ कटर (ट्रैक्टर / विद्युत चलित) के लिए आवेदन मांगे गए है। वही, इससे पहले 1 योजना के अंतर्गत कृषि यंत्र ग्राउंड नट डेकोर्टिकेटर – शक्ति चालित एवं रिजर के आवेदन आमंत्रित किए गए है। तीनों ही प्रकार के कृषि यंत्रों के आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2024 रखी गई है। इच्छुक किसान 26 तारीख तक निम्न कृषि यंत्रों के लिए आवेदन कर सकते है। इसके पश्चात प्राप्त आवेदनों के आधार पर दिनांक 27 दिसंबर 2024 को कृषि यंत्रों की लॉटरी संपादित की जावेगी। 

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement