Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान, मक्का, टमाटर समेत फसलों में कीट नियंत्रण के लिए 75% तक अनुदान, फेरोमोन और स्टिकी ट्रैप पर मिलेगी सहायता

27 सितंबर 2026, पटना: धान, मक्का, टमाटर समेत फसलों में कीट नियंत्रण के लिए 75% तक अनुदान, फेरोमोन और स्टिकी ट्रैप पर मिलेगी सहायता – बिहार कृषि विभाग की ओर से फसलों को हानिकारक कीटों से बचाने और रासायनिक कीटनाशकों के अनावश्यक उपयोग को कम करने के उद्देश्य से पौधा संरक्षण उपादान वितरण योजना 2026-27 संचालित की जा रही है। योजना के तहत किसानों को कीट नियंत्रण के लिए इस्तेमाल होने वाले फेरोमोन ट्रैप, स्टिकी ट्रैप और फ्रूट फ्लाई ट्रैप की खरीद पर अधिकतम 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

धान से फलदार फसलों तक मिलेगा लाभ

योजना के तहत धान, मक्का, टमाटर, बैंगन, सब्जियों और फलदार फसलों में कीट नियंत्रण के लिए अलग-अलग पौधा संरक्षण उपादानों पर अनुदान दिया जाएगा। विभाग के अनुसार, फेरोमोन ट्रैप और अन्य ट्रैप के उपयोग से फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों की निगरानी और नियंत्रण में मदद मिलेगी। इससे रासायनिक कीटनाशकों के अनावश्यक इस्तेमाल को कम करने में भी सहायता मिलेगी।

अलग-अलग फसलों के लिए तय है अनुदान

योजना में अलग-अलग फसलों के लिए अनुदान की दर निर्धारित की गई है। धान में फेरोमोन ट्रैप पर ₹480 प्रति एकड़, मक्का में ₹810 प्रति एकड़, टमाटर में ₹885 प्रति एकड़ और सब्जियों में ₹855 प्रति एकड़ तक अनुदान का प्रावधान है। वहीं, सभी फसलों के लिए स्टिकी ट्रैप और फ्रूट फ्लाई ट्रैप पर भी निर्धारित दर के अनुसार सहायता दी जाएगी।

सामान्य क्षेत्र में 5 और टाल क्षेत्र में 10 एकड़ तक लाभ

किसान योजना का लाभ सामान्य क्षेत्र में अधिकतम 5 एकड़ और टाल क्षेत्र में अधिकतम 10 एकड़ तक ले सकते हैं। विभाग ने किसानों से समय पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

DBT पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को DBT पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture