Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश में राज्य पशुधन मिशन शुरू, देशी गाय खरीदने पर मिलेगी ₹40,000 तक की सब्सिडी

19 नवंबर 2026, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्य पशुधन मिशन शुरू, देशी गाय खरीदने पर मिलेगी ₹40,000 तक की सब्सिडी – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसी के तहत राष्ट्रीय पशुधन मिशन की तर्ज पर राज्य पशुधन मिशन की स्थापना को हरी झंडी दी गई है।

बैठक के बाद पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि राज्य सरकार पशुपालन को किसानों की आय का प्रमुख स्रोत बनाना चाहती है। इस पहल के तहत हर देशी गाय की खरीद पर 40,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी, लेकिन यह सुविधा प्रति किसान अधिकतम दो गायों के लिए ही मिलेगी।

बीमा प्रीमियम का 85% हिस्सा सरकार उठाएगी

वित्तीय सहायता के साथ-साथ पशुओं का बीमा भी कराया जाएगा। इसमें कुल बीमा प्रीमियम का 85 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार वहन करेगी, जबकि किसानों को सिर्फ बाकी 15 प्रतिशत राशि ही देनी होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मंत्री सिंह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पशुपालन क्षेत्र का विकास बेहद जरूरी है, लेकिन इस क्षेत्र में कम उत्पादकता, बिखरा हुआ बाजार और मूल्यवर्धन की कमी जैसी चुनौतियां सामने आती रही हैं। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए राज्य पशुधन मिशन की स्थापना की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस मिशन का मकसद रोजगार के अवसर पैदा करना, उद्यमिता को बढ़ावा देना, पशुओं की उत्पादकता बढ़ाना और किसानों की बाजार तक पहुंच आसान बनाना है। कृत्रिम गर्भाधान के जरिए नस्ल सुधार कर, जो गाय फिलहाल रोजाना दो से तीन लीटर दूध देती हैं, उनकी क्षमता बढ़ाकर 10 लीटर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा मिशन के तहत मुर्गी, बकरी और भेड़ पालन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture