किसान उत्पादक संस्थाओ का राज्य स्तरीय सम्मेलन
23 सितंबर 2026, भोपाल (कृषक जगत): किसान उत्पादक संस्थाओ का राज्य स्तरीय सम्मेलन – राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र बरखेड़ी कला में किसान उत्पादक संस्थाओ का राज्य स्तरीय सम्मलेन आयोजित किया । म प्र एवं छत्तीसगढ़ राज्य से 60 जिलों के तीन सौ एफ पी ओ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृस्ट कार्य करने वाले 13 एफ पी ओ को सम्मानित हुए ।
संगठनों में दमोह महिला किसान उत्पादक संस्था द्वारा मशरूम उत्पादन प्रशंसकरण एवं विपणन ,मंदसौर एग्रो इंडस्ट्री द्वारा अलसी के डंठल से रेशा उत्पादन विपणन , कोरबा से पाली एफ पी ओ का हल्दी उत्पादन प्रशंसकरण एवं विपणन प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।कार्यक्रम में श्री डी एल कोरी संचालक सिएट बैरसिया से आये किसान नेता श्री पदम् सिंह ठाकुर , श्री अशोक पटेल , मध्यभारत के चेयरमैन श्री पुन्नूलाल नंदा मौजूद थे। इस अवसर पर मध्य भारत कंसोर्टियम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री योगेश द्विवेदी द्वारा वर्ष 26-27 की वार्षिक योजना का अनुमोदन लिया गया एवं इस वर्ष सभी किसान उत्पादकन संगठनों का वार्षिक व्यवसाय लक्ष्य तीनसौ करोड़ रखने की बात कही।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


